Sunday, January 12, 2014

भिखारी





Location - बोहरा गणेश मंदिर 

बहुत सारे भिखारी सलीके से लाइन में बैठे हुए। कपडे एकदम मैचिंग बोले तो फटी शर्ट, गन्दा पजामा, यानि कि कोस्टुम एकदम परफेक्ट। शायद आपस में यही बात करते होंगे और उनका टीम लीडर बोलता होगा - कि कितना अच्छा हुआ कि यहाँ बैठने का लाइसेंस मिल गया, पहले यहाँ कोई नहीं बैठता था, फिर मैंने एक सर्वे की रिपोर्ट पढ़ी और पाया कि यह तो भिखारी मुक्त स्थान है, तुरंत मीटिंग बुलायी, और सभी इलाकों के भिखारियों कि लिस्ट मंगाई तो यह पाया गया कि डेलीगेशन ढंग से नहीं किया गया है, जगदीश चौक एरिया में इतने भिखारी क्या कर रहें हैं, और चेतक सर्किल पर जब एक ही भिखारी दो कोने सम्भाल सकता है तो वहाँ चार क्यों लगा रखे हैं? वहीँ पर ऑर्डर्स पास किये और शहर के कोने कोने से आठ - दस भिखारी ला कर मंदिर पर बिठा दिए। अब उनका स्पेशलाइजेशन चल रहा है, जैसे कि मंगलवार और शनिवार हनुमान मंदिर के सामने, बुधवार को गणेश मंदिर, शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर, सन्डे को अपने लड़के को भेज देता हूँ, हाफ डे पर।
लेकिन अभी भी ड्यूटी सही नहीं है, देल्ही गेट चौराहे पर एक्स्ट्रा भिखारी हैं, वहाँ से दो हटाओ, चेतक सर्किल पर वोह लड़की बैठी रहती है, भीख नहीं मांगती है, कामचोर है, उसकी ड्यूटी लेक सिटी मॉल के बाहर लगाओ, चेतक सर्किल पर आमलेट वाले का आस पास ज्यादा भिखारी हैं, कम करो, लोग irritate होतें हैं और भीख नहीं देते हैं, लॉस हो रहा है यार। और हाँ लोगों को क्या बेवकूफ समझते हो, चेतक सर्किल वाला भिखारी जरूरत से ज्यादा ढीला कुरता पहना था, उसे कहो, फटी हुयी टाइट शर्ट पहने जिसकी एक बांह नहीं हो, लॉजिकल लगेगा। अब तुमको क्या बोलूं? रोज़ रोज़ सिखाना पड़ेगा क्या?


*image only for representational purpose.

No comments:

Post a Comment